आज 1008 भगवान महावीर का 2621 वा जन्मकल्याण महोत्सव

श्री महावीर स्मारक सेवा समिति

14 अप्रैल श्री महावीर स्मारक सेवा समिति खाईलैंड मार्केट में आज 1008 भगवान महावीर का 2621 वा जन्मकल्याण महोत्सव मनाया गया। समारोह में कालेड़ा ट्रस्ट के वैद्य श्री शांत कुमार जी शर्मा ने संबोधित किया। भगवान महावीर के जीवन एवं उपदेशों का वर्णन किया। भगवान का विधि विधान से पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सक डॉ राजेश खत्री, डॉक्टर डिंपल दांगी व सुनील शुक्ला, समिति महामंत्री पदम कुमार जैन, पुखराज राका, अशोक छाजेड़ एवं बी के गुप्ता उपस्थित थे।

समारोह के दौरान वैद्य शांत कुमार ने बताया कि भगवान महावीर ने अहिंसा को परम धर्म माना था। वैद्य शांत कुमार के अनुसार महावीर के अहिंसा आंदोलन से ही समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त किया जा सकता है। समिति महामंत्री ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया व आज ही समिति के निकट ठंडे जल की प्याऊ की शुरुआत करने का परोपकारी निर्णय भी किया गया।

महामंत्री
पदम कुमार जैन