कैंसर जांच एवं जागरुकता शिविर

महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र और महावीर स्मारक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सुबह 10 बजे संपतमल लोढ़ा की स्मृति में समिति के खाइलैंड स्थिथ कार्यालय में निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। Under the joint auspices of Bhagwan Mahaveer Cancer Hospital & Research Centre and Mahaveer Smarak Seva Samiti, a free cancer screening and awareness camp will be organized on Monday at 10:00 AM. The event will take place in memory of Sampatmal Lodha at the Samiti’s office located in Khailand.

निःशुल्क निदान व मार्गदर्शन कैंप

श्री महावीर स्मारक सेवा समिति, अजमेर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

अजमेर, 08 मार्च 2025 – श्री महावीर स्मारक सेवा समिति, अजमेर के तत्वावधान में कृष्णा शैल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के सहयोग से एक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन महावीर भवन, अजमेर में किया गया।

इस शिविर में जोड़ प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जाँच की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. विरल गोंडालिया, डॉ. अक्षय पटेल एवं डॉ. राज लिम्बानि जैसे अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं।

विशेषताएँ:

निःशुल्क परामर्श एवं जाँच
जोड़ प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन
डिस्काउंट की राशि आई.सी. शाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वहन

शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। समिति के महामंत्री पदमकुमार जैन ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

 

📞 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9461 274957

🚑 जनहित में आयोजित – श्री महावीर स्मारक सेवा समिति, अजमेर

केंसर जांच आपके द्वार

श्री महावीर स्मारक सेवा समिति, अजमेर

के संयुक्‍त तत्वावधान में

केंसर जांच आपके द्वार

निःशुल्क जांच एवं जागरूकता शिविर

9 दिसंबर 2024 , सोमवार | सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान – महावीर भवन, मित्तल मॉल के सामने, अजमेर

 

छात्रवृत्ति वितरण समारोह 2024

अजमेर 19 नवंबर श्री महावीर स्मारक सेवा समिति भवन में संस्था द्वारा 102 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष राजस्व मंडल अजमेर रणजीत सिंह कुमट थे। कुमट ने अपने उद्घोधन में संस्था के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर निर्धन विद्यार्थी को छात्रवृत्ति देने से प्रोत्साहन और संबल मिलता है। बच्चे पढ़ कर जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। कुमट ने सभी सफल आवेदकों को सक्षम होने पर संस्था को सहयोग करने का सुझाव दिया जिससे भविष्य में इस पुनीत छात्रवृत्ति कार्यक्रम से अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सके।

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। माल्यार्पण धर्मेश जैन, पदम कुमार जैन, इन्दर चंद हरकावत द्वारा किया
गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवम नवकार मंत्र के उच्चारण से हुआ। स्वागत उद्घोधन संस्था अध्यक्ष श्री इन्दर चंद हरकावत ने दिया। हरकावत ने समिति के कार्यों की जानकारी दी कि संस्था असहाय एवम विधवा सहायता भी करती है।

महामंत्री पदम कुमार जैन ने बताया कि समिति होम्योपैथिक चिकित्सालय, आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, फिजियोथैरेपी सेंटर एवम महावीर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन भी करती है। इस कार्यक्रम में महावीर सिलाई केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर दो महिलाओं को सिलाई मशीन भी भेंट की गई ताकि वे घर पर सिलाई का कार्य कर आत्मनिर्भर बन सके। छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चेक प्रदान किए गए। छात्रवृत्ति वितरण में श्री रणजीत सिंह कुमट, इन्दर चंद हरकावत, धर्मेश जैन, सुनील दत्त जैन, दौलत राज कोठारी, जवाहर कोठारी, पदम कुमार जैन, नरेंद्र सिंह कोठारी, एनसी पारख, प्रदीप कोठारी, अशोक छाजेड़, नरेश नाहर, पुखराज जैन, डॉ सुरेश मेड़तवाल ने सभी योग्य व प्रतिभावान विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। धन्यवाद कार्याध्यक्ष धर्मेश जैन ने दिया व कार्यक्रम का संचालन विपिन जैन ने किया।

 

महावीर फिजियोथैरेपी सेंटर

निम्न बीमारियों का उपचार किया जाता है – कमर दर्द, गर्दन में दर्द, घुटने का दर्द ,जोड़ों में दर्द ,लकवा, एड़ी में दर्द, बच्चों में शारीरिक विकलांगता, सायटिका, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के बाद की एक्सरसाइज ,मसल्स पेन आदि का उपचार आधुनिक मशीनों द्वारा किया जाता है

डॉ. डिंपल डांगी सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक(9928939353)
डॉ. नीलम अग्रवाल सायं 3:30 से 5:30 बजे तक(8058252919)

भगवान धन्वंतरि का पूजन

आज धन्वंतरि जयंती पर श्री महावीर स्मारक सेवा समिति भवन में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान धन्वंतरि का पूजन पंडित श्री कृष्ण गोपाल जी शर्मा के द्वारा संपन्न किया गया। पूजन समारोह में महावीर स्मारक सेवा समिति के महामंत्री पदम कुमार जैन, कलेड़ा ट्रस्ट के वैध श्री सुरेंद्र कुमार जी शर्मा, डॉक्टर सुशील मोहन त्रिवेदी, रेखा केसवानी, पुष्पा जैन, प्रकाश छाजेड़ व राजा बाबू ने पूजन किया।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को समिति भवन में स्कॉलरशिप वितरित

महावीर स्मास्क सेवा समिति की ओर से प्रतिभावान विद्यार्थियों को समिति भवन में स्कॉलरशिप वितरित की गई । महामंत्री पदम कुमार जेन ने बताया कि ब्यावर और किशनगढ़ सहित अज़मेर के 97 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई। अध्यक्ष इंदरचंद हरकावत ने बताया कि छात्रवृत्ति पाए जाने बालों में सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल, एमबीए, से प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थी रहे। ग्रेजुएशन ओर कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक बितरित किए गए। इस दौरान कार्याध्यक्ष धर्मेश जैन, रंजीतमल आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया टैली एकाउंटिंग कोर्स का नि:शुल्क पाठ्यक्रम शुरू किया जायगा । शाम 5 से 6 बजे तक बच्चों को टैली एकाउंटिंग सिखाएंगे।